यशपाल(Yashpal) का जीवन परिचय
यशपाल(Yashpal) जी का जन्म 3 दिसम्बर 1903 को पंजाब में हुआ था। यशपाल(Yashpal) एक साधारण परिवार में जन्मे थे. पिता की एक छोटी-सी दुकान थी तथा उनकी माँ श्रीमती प्रेमदेवी वहाँ अनाथालय के एक स्कूल में अध्यापिका थीं. छात्र जीवन में ही उनके मन में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ के जुल्मों के खिलाफ गुस्सा था. लाहौर में नेशनल कॉलेज में उनकी मुलाकात भगतसिंह, सुखदेव और भगवतीचरण बोहरा से हुई और वे 'नौजवान भारत सभा' से जुड़े. 1938 से उंन्होने 'विप्लव' मासिक का प्रकाशन और संपादन किया। यशपाल(Yashpal) के लेखन की प्रमुख विधा उपन्यास है, लेकिन अपने लेखन की शुरूआत उन्होने कहानियों से ही की। 1970 में पद्मभूषण से नवाजा गया. ‘मेरी, तेरी, उसकी बात’ उपन्यास पर यशपाल को साहित्य अकादमी पुर
परीक्षा की दृष्टि से साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना (Sarveshwar Dayal Saxena) सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य
जन्म - 3 दिसम्बर, 1903
जन्म स्थान - फीरोजपुर छावनी में ( पंजाब )
मृत्यु - 1976
उपन्यास -
1- दादा कामरेड - 1941
2- देशद्रोही - 1943
3- दिव्या - 1945
4- पार्टी कामरेड - 1946
5- मनुष्य के रूप - 1949
6- अमिता - 1956
7- झूठा सच ( भाग-1 ) - 1958
( राष्ट्र विभाजन एंव त्रासदी का चित्रण )
8- झूठा सच ( भाग-2 ) - 1960
9- बारह घण्टे - 1962
10- अप्सरा का श्राप - 1965 ( ऐतिहासिक पौराणिक उपन्यास )
11- क्यों फँसे - 1968
12- मेरी तेरी उसकी बात - 1974
कहानी-संग्रह -
1- पिंजरे की उड़ान - 1939
2- ज्ञानदान - 1943
3- अभिसप्त - 1943
4- तर्क का तूफान - 1944
5- वो दुनिया - 1948
6- फूलों की कुर्त्ता - 1949
7- धर्मयुद्व - 1950
8- उत्तराधिकारी - 1951
9- चित्र का शीर्षक - 1951
10- उत्तमी की माँ - 1955
11- तुमने क्यों कहा था मैं सुन्दर हूँ - 1954
12- सच बोलने की भूल - 1962
13- खच्चर औंर आदमी - 1965
14- भूख के तीन दिन - 1968
निबन्ध-संग्रह -
1- न्याय का संघर्ष - 1940
2- बात-बात में बात - 1950
3- देखा सोचा समझा - 1951
4- चक्कर क्लब
5- गाँधीवाद की शव परीक्षा
6- राज्य की कथा
व्यंग्य-संग्रह -
1- लखनवी अंदाज
टू द प्वाइंट -
नोट - मेरी तेरी उसकी बात ( उपन्यास ) के लिये यशपाल जी को साहित्य अकादमी पुरस्कार 1976 में दिया गया।