Daily Current Affairs & Current Affairs MCQ :-

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा, चरणजीत सिंह चन्नी  नए मुख्यमंत्री

18 सितम्बर को कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कैप्‍टन ने  अपना इस्‍तीफा, राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंपा। इसके साथ ही अगले दिन चरणजीत सिंह चन्नी ने  पंजाब के मुख्‍यमंत्री के तौर पर  मुख्यमंत्री पद  की शपथ ली. चरणजीत सिंह चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे तथा वह चमकौर साहिब सीट से चन्नी तीसरी बार विधायक हैं

प्रश्न- हाल ही में पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली?

  1. ब्रह्मा मोहिंद्र
  2. कैप्‍टन अमरिंदर सिंह
  3. चरणजीत सिंह चन्नी
  4. रवनीत सिंह बिट्टू

उत्तर- चरणजीत सिंह चन्नी

 

विश्व बांस दिवस

18 सितंबर को दुनियाभर में हर वर्ष विश्व बांस दिवस मनाया जाता है. बांस दिवस, बांस के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा रोजमर्रा के उत्पादों में इसके उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है,  बांस पृथ्वी  पर गर्म उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय भागों में होता है। बांस का वैज्ञानिक नाम बम्बूसाइडी है। विश्व बांस संगठन द्वारा आयोजित 8वीं विश्व बांस कांग्रेस में प्रतिवर्ष ‘18 सितंबर’ को बांस  दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई थी तथा पहली बार औपचारिक रूप से विश्व बांस दिवस  18 सितंबर 2009 को मनाया गया था .

प्रश्न- विश्व बांस दिवस मनाया जाता है?

  1. 18 सितंबर
  2. 19 सितंबर
  3. 20 सितंबर
  4. 16 सितंबर

उत्तर- 18 सितंबर

 

"हाईबोडॉन्ट शार्क" के अवशेष

हाल ही में ‘भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण’ और ‘भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-रुड़की’ के शोधकर्त्ताओं ने  राजस्थान (जैसलमेर) में हाइबोडॉन्ट शार्क की नई प्रजाति के अवशेषों को खोजा  है। इस खोज में शोधकर्त्ताओं ने यह जानकारी हासिल की कि हाइबोडॉन्ट शार्क लगभग 2-3 मीटर लंबी थी जो कि लगभग 65 मिलियन वर्ष पूर्व विलुप्त हो गईं थी. यह सार्क समुद्री एवं मीठे पानी के वातावरण दोनों स्थानों पर पाई जाती थी व  हाईबोडॉन्ट शार्क ट्राइसिक और प्रारंभिक जुरासिक काल के दौरान समुद्र और नदी दोनों जगहों पर पाई जाती थी.

प्रश्न- हाल ही में भारतीय शोधकर्त्ताओं  द्वारा किस राज्य  से "हाईबोडॉन्ट शार्क" के अवशेष मिले हैं-

  1. राजस्थान
  2. गुजरात
  3. केरल
  4. कर्नाटक

उत्तर- राजस्थान

 

“प्रोजेक्ट उड़ान” (Project Udaan)

आईआईटी बॉम्बे  ने 14 सितंबर, 2021 को हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर  “प्रोजेक्ट उड़ान” (Project Udaan) लॉन्च किया। “प्रोजेक्ट उड़ान” (Project Udaan) का उद्देश्य उच्च शिक्षा के संस्थानों में शामिल होने के दौरान कई छात्रों द्वारा सामना की जाने वाली भाषा की बाधा को दूर करना है. “प्रोजेक्ट उड़ान” (Project Udaan)  की परिकल्पना IIT बॉम्बे के प्रोफेसर गणेश रामकृष्णन ने की थी। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित अनुवाद पारिस्थितिकी तंत्र है। 

IIT बॉम्बे के बारे में-

आपको बता दें IIT बॉम्बे की स्थापना वर्ष 1958 में की गयी थी। इसे 1961 में राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में घोषित किया गया था। यह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रृंखला का द्वितीय संस्थान है IIT बॉम्बे  देश का ऐसा पहला संस्थान है जो विदेशी सहायता से स्थापित किया गया है, इसे 1958 में यूनेस्को और सोवियत संघ की फंडिंग की सहायता से  से स्थापित किया गया था।।

प्रश्न-हाल ही में किस संस्थान ने 'प्रोजेक्ट उड़ान' (Project Udaan) को लॉन्च किया है?

  1. IIT रुड़की
  2. IIT बॉम्बे
  3. IIFT दिल्ली
  4. IISC बंगलुरु

उत्तर -IIT बॉम्बे